फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराज में महिला से गैंगरेप, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज       

Mon, 27 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को बाइक से गांव छोड़ने के नाम पर झांसा देकर एक व्यक्ति ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। सभी आरोपी फरार हैं।        
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला मीरापुर में खरीदारी के लिए आई थी। सामान खरीदने के बाद जब महिला मीरापुर के मुख्य बस स्टैंड के पास अपने गांव जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी, तो तभी उसके गांव का एक व्यक्ति बाइक लेकर आया और गांव जाने की बात कहकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि वह कुछ दूर चलने के बाद वह उसे दायमपुरा के जंगल स्थित एक आम के बाग में ले गया, जहां पहले से ही पांच लोग मौजूद थे।

आरोप है कि सभी छह लोगों ने डरा धमका कर उसके साथ गैंगरेप किया और उसे बदहवास अवस्था में छोड़कर भाग गए। किसी तरह महिला ने मीरापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ थाने लाई। पीड़िता की ओर से छह लोगों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी अरोपी फरार हैं। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें