फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को बदनाम करने की धमकी देकर रेप 

Sun, 02 Apr 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। घर में घुसे एक आरोपी ने बेटी के बारे में अश्लील बात कर बदनाम करने की धमकी देकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी बच्चों  को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़िता शुक्रवार रात बच्चों के साथ घर में बैठी थी। रात करीब दस बजे एक युलक जबरदस्ती घर में घुस गया। आरोपी ने पीड़िता की बेटी के बारे में अश्लील बातें करनी शुुरू कर दी। आरोपी  पीड़िता की बेटी को बदनाम करने की बातें कहने लगा। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।                पहली पत्नी का पता नहीं दूसरी लापता
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के कच्ची सड़क निवासी तहसीना ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सऊदी में नौकरी करता है। बेटे की दो शादियां हुई हैं। पहली घरवाली का पता नहीं। दूसरी बीवी एक माह पूर्व घर से सामान लेने के लिए बाहर गई थी, जो कि आज तक नहीं लौटी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें