फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरबालियान में पुलिस टीम पर हमला, पथराव 

Thu, 08 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस लोगो।
विज्ञापन

विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव पुरबालियान में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान हुए पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में एक सिपाही भी घायल हो गया और कई पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फट गई। पुलिस ने महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी गुफरान की पत्नी नीलोफर ने तीन दिन पूर्व गांव के रहने वाले परवेज, दाउद, गुड्डू, आसिफ व फुरकान के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार रात को पुलिस टीम नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश देकर आसिफ सहित तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों के परिवार के लोगों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं महिलाओं ने छत से पुलिस पर पथराव कर दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। जिससे कई पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई थी। 

पुलिस पर हमलाकर परिवार के सदस्य दो आरोपियों को छुड़ा कर ले गए। पथराव में सिपाही विक्रांत घायल हो गया। पुलिसकर्मी एक आरोपी आसिफ को पकड़ कर किसी तरह से जान बचाई कर गांव निकली। रात में ही तीन-चार दरोगा भारी पुलिस बल लेकर फिर से गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


मगर पुलिस के आने से पहले ही आरोपी व उनके परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने हमला करने के मामले में आसिफ, पप्पू, परवेज, शाहिदा, नीलू, सरिया व गुलिस्ता के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आसिफ को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें