फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में आरती से रोकने का आरोप 

Sat, 09 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मामले की शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दलीपपुरा के तीन लोगों पर रविदास मंदिर में आरती करने से रोकने का आरोप लगाया है। एसएसपी केबी सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। चरथावल थानाक्षेत्र अंतर्गत दलीपपुरा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


जिसमें कहा कि दलीपपुरा में रविदास मंदिर है। सुबह-शाम श्रद्धालुओं द्वारा आरती और भजन के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। रेडियो के माध्यम से भजन गाए जाते हैं। आरोप है कि गांव के तीन लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने से रोक रहे हैं।

समझाने पर गाली-गलौज करते हैं। शुक्रवार सुबह सुमन पत्नी राजसिंह मंदिर में पूजा करने गई थी। इस दौरान आरोपी आ धमके। गाली-गलौज करते हुए महिला को पूजा करने से रोक दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


समझाने पर आरोपियों ने चेतावनी दी कि मंदिर में रेडियो बजाई या फिर आरती की तो मार देंगे। इससे गांव की शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। साथ ही अप्रिय घटना हो सकती है। एसएसपी से मामले की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें