फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के हत्यारों को सजा दिलाकर ही दम लेंगे

Mon, 18 Apr 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मेडिकल छात्र प्रणव शा‌ंडिल्य का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला सुथराशाही निवासी यूक्रेन में मेडिकल के छात्र प्रणव शांडिल्य की हत्या के मामले में उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर निवासी परमेश शर्मा का छोटा बेटा प्रणव शांडिल्य यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। गत नौ अप्रैल को एक महिला सहित तीन लोगों ने उसके आवास में घुसकर उसकी हत्या कर दी थी।

एक सप्ताह बाद शुक्रवार को प्रणव का शव यहां पहुंचने पर उसका दाह संस्कार किया गया। परमेश शर्मा का कहना है कि बड़ा बेटा मुकुल शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। घर में चल रहे वैदिक कार्यों के निपट जाने के बाद मुकुल द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


जिसमें विदेश मंत्रालय के माध्यम से यूक्रेन दूतावास को घटना के बारे में बताया जाएगा। यूक्रेन से घटना से संबधित सभी जानकारियों को जुटाकर कार्रवाई का शुरू कराई जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपियों को सजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, इसमें विदेश मंत्रालय की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें