फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूटने का प्रयास, भागे बदमाश

Mon, 18 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बिहार जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर नई बाजार के पास रोक लिया और कार का शीशा तोड़ने के बाद कार की चाभी छीनने का प्रयास किया। शनिवार की मध्य रात हुई इस घटना के बाद कार चालक ने पुलिस कंट्रेाल को सूचनी दी और गाड़ी को एक ढाबे के पास जाकर रोका। यह देख बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार के पास शनिवार की देर  रात करीब 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने कार से मुजफ्फरपुर  बिहार जा रहे प्रकाश भगत की कार लूटने का प्रयास किया। बिहार निवासी प्रकाश भगत ने पुलिस कंट्रोल रूम को रात में ही घटना की सूचना दी। बताया कि वह कार से मुजफ्फरनगर के लिए निकले थे।

दुर्गावती (बिहार) के पास लोगों ने गलत रास्ता बता दिया। रात का समय होने के चलते वे  ककरैत-जमानियां मार्ग पर आ गए। बिहार से ही पीछा कर रहे मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों  ने नई बाजार गांव के पास कार को ओवरटेक कर रोक दिया और कार की खिड़की का शीशा तोड़ किर कार की चाभी छीनने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


बदमाश  गालियां देते हुए कार से उतरने के लिए दबाव बनाते रहे लेकिन वह किसी तरह से बचाव कर कार लेकर तलाशपुर मोड़ स्थित ढाबा पर पहुंच गए जहां से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। स्टेशन बाजार  पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पंहुची लेकिन तबतक बदमाश भाग गए थे।

हालांकि पुलिस ने उनकी तलाश की। नई बाजार से कुछ दूरी पर चंदौली की सीमा शुरू हो जाती है। पुलिस ने घटना को चंदौली जिले का बताकर पीड़ित को वापस कर दिया। इस संबंध में कोतवाल राम सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई। उधर घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें