जानसठ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान चेकिंग में सादपुर रोड से बाइक सवार तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, कारतूस, चाकू तथा बाइक बरामद की। थाना प्रभारी पीपी सिंह ने बताया कि एसएसपी बबलू कुमार के दिशा निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर एसएसआई तेजवीर सिंह, एसआई मदन सिंह, ओंमकार सिंह, सिपाही रोहित तेवतिया, कुलदीप त्यागी ने चेकिंग के दौरान खतौली मार्ग पर सादपुर बाईपास पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से एक बाइक, दो 32 बोर के तमंचे, कारतूस, एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों अपने नाम असद पुत्र सेदी मोहम्मद निवासी भैंसनी थाना थानाभवन, विपिन पुत्र बिजेंद्र और प्रवीण पुत्र सत्यपाल निवासी गांव रोहणी हाजीपुर थाना चरथावल बताए हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से अभी पूछताछ कर रही है।