फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 24 Jun 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित शांतिनगर में शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी फिरोज को धरदबोचा। किदवईनगर निवासी अपराधी पर कई थानों में कत्ल व लूट समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से कई में वह वांछित भी चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में भी गोली लगी हैं, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा शनिवार देर रात भोपा रोड क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शांतिनगर में बाइक सवार बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने वहां चेकिंग अभियान चलाया तो सामने से आते बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को देख उन्हें रुकने के लिए कहा गया।

पुलिस टीम को देख बाइक सवारों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में धरा गया बदमाश किदवईनगर निवासी शातिर फिरोज उर्फ शिब्बू है, जिसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित है। वहीं, उसके फरार साथी की पहचान मेरठ के मोहिद्दीनपुर निवासी आमिर उर्फ कालू के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुठभेड़ में धरे गए बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में कत्ल व लूटपाट समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से चार मुकदमों में वह शहर कोतवाली से वांछित भी चल रहा है। आरोपी के पास से एक संदिग्ध बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में शातिर की गिरफ्तारी की सूचना पर अफसरों ने भी पुलिस टीम का उत्साहवर्द्धन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें