फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ी में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या    

Thu, 05 Jan 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक के आत्महत्या करने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर के गांव पलड़ी में 22 वर्षीय सचिन पुत्र भिखारी दोपहर के समय अपनी पत्नी के साथ घर पर था। भाई अपने मजदूरी के काम पर और मां जंगल में चारा लेने गयी हुई थी। बताया जाता है कि सचिन की पत्नी के साथ कहा सुनी हुई। कुछ समय बाद उसकी पत्नी गांव के चिकित्सक के यहां दवाई लेने चली गई।
विज्ञापन


इसी बीच सचिन ने पहले घर में ही शराब पी और  बाद में अपने सीने में सटाकर 315 बोर के तमंचे से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार सचिन पिछले कई माह से मानसिक तनाव में था।

कई माह से वह घर पर नहीं था उसकी पत्नी भी लगभग तीन माह पूर्व आपसी विवाद के चलते चली गयी थी। तीन दिन पहले परिवार में हुई मौत के दौरान वह पत्नी लेने उसके घर गया और उसे लेकर गांव में आया था। परिजनों के अनुसार पति पत्नी के बीच तनाव के चलते वह परेशान था।  मृतक दो छोटे छोटे बच्चे है। मृतक के भाई आदेश ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।        
विज्ञापन


सचिन की लाश देख वृद्धा ने दम तोड़ा      
शाहपुर। गांव पलड़ी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सचिन को देखने आयी 75 वर्षीय महिला बारो पत्नी सुशील की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई। सचिन को देख अपने घर पहुंचते ही वृद्धा को सदमे के चलते अटैक से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें