फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद के पुत्र पर एनएसए की कार्रवाई

Thu, 16 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
खतौली में बीते माह पांच मई को मोहल्ला सराफान में मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। इस मामले में जेल भेजे गए पूर्व सभासद के पुत्र पर एसएसपी के आदेश पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोहल्ला सराफान में हुए बवाल में पुलिस ने कई लोगों को नामजद किया था। तत्कालीन एसएसपी केबी सिंह ने बलवाइयों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की पड़ताल करने के बाद अब एसएसपी दीपक कुमार ने बलवा में जेल भेजे गए आरोपी मोहल्ला सराफान निवासी पूर्व सभासद जाहिद के पुत्र चांद पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने चांद पर रासुका लगाकर अन्य नामजद फरार बलवाइयों को भी चेतावनी दे डाली कि उनके ऊपर भी रासुका की कार्रवाई की जा सकती है। विदित हो कि 2013 के दंगों में प्रशासन ने कवाल के विक्रम सैनी के अलावा भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम और भाजपा विधायक सुरेश राणा पर रासुका लगाई थी। इन तीनों के बाद अब एसएसपी ने खतौली के चांद पर रासुका लगाने की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें