फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप कर विडियो बनाई

Mon, 20 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rape demo
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली के एक मोहल्ले में चार युवकों ने किशोरी का अपहरण किया और एक फ्लैट  में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने वीडियो क्लिप भी बनाई, जिसे सोशल साइट पर वायरल कर दिया गया। भयभीत पीड़िता ने सात दिन बाद परिजनों को घटना के बारे में बताया। शनिवार रात घटना की जानकारी होने पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी को क्षेत्र के ही चार युवकों ने 12 जून को घर के पास से कार में अगवा कर लिया। पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया। भोपा रोड स्थित एक फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना के दौरान आरोपियों ने किशोरी की क्लिप भी बनाई, जिसेे बाद में सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इस दौरान आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते रहे। 
किसी तरह आरोपियों से जान बचाकर किशोरी अपने घर पहुंची। घटना से भयभीत पीड़िता ने परिजनों को तब कुछ नहीं बताया। शनिवार को उसकी लगातार खामोशी देख कर परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। परिजनों ने जब आरोपियों से इस बारे में जानकारी की तो उन्होंने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


शनिवार रात पीड़िता को लेकर परिजन नई मंडी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सिद्धार्थ पुत्र गुलजारी, अंकित पुत्र पप्पू,  मोंटी पुत्र जसवीर और  अतुल पुत्र राजेंद्र के खिलाफ गैंगरेप, पोक्सो और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। थाना इंचार्ज रोजंत त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें