फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनहगारों के गिरेबां तक पहुंचेगी सीबीसीआईडी

Fri, 21 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सनसनीखेज कुख्यात विक्की हत्याकांड की साजिश में शामिल आरोपियों का पर्दाफाश करने के लिए सीबीसीआईडी ने कदम बढ़ा दिए हैं। विवेचक नियुक्त कर छानबीन की दशा-दिशा तय कर दी गई है। टीम जल्द ही जिले में डेरा डालने वाली है। टीम की तरफ से वादी के पक्ष द्वारा आरोपित लोग पड़ताल की जद में रहने के संकेत दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 की 16 फरवरी को कचहरी परिसर में कुख्यात विक्की त्यागी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। बहावड़ी का सागर मौके पर पकड़ा गया था। विक्की की मां सुप्रभा ने विक्की के जानी दुश्मन रंजनवीर पक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को भी हत्या में शामिल बताया था।

वादी की नामजदगी के बावजूद पुलिसकर्मियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। रंजनवीर पक्ष के घरों की पुलिस कुर्की कर लाई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार की तरफ से केस की सीबीसीआईडी जांच कराने के आदेश दिए गए थे। सीबीसीआईडी के हवाले से बताया गया है कि शासन की तरफ से तमाम औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। पड़ताल की छानबीन की दिशा तय कर दी गई है।
विज्ञापन


सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर सुभाष शर्मा को विवेचक बनाकर जिम्मेदारी सौंप दी गई है। टीम जल्द ही इस पर काम शुरू कर देगी। वादी पक्ष से बात करेगी। घटना से जुड़ी तमाम बातें जानेगी। आरोपी पक्ष के करीबियों के अलावा केस के पूर्व मेें विवेचक रहे पुलिस अधिकारियों से खोजबीन करेगी।

हत्या से पहले के हालात को जाना जाएगा। जाहिर है कि इसमें वादी पक्ष की तरफ से नामजद किए जा चुके पुलिसकर्मी पड़ताल की जद में रहेंगे। उस वक्त जेल में रहे हालात पर जांच टीम गौर करेगी। हत्याकांड से कई माह पहले तक विक्की के दुश्मनों की गतिविधियों को ट्रेस करेगी। सीबीसीआईडी के एसओ वीरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि टीम जल्द ही मुजफ्फरनगर पहुंचकर अपना काम शुरू कर देगी। केस पर अपनी रिपोर्ट अतिशीघ्र देना प्राथमिकता में होगा।

शह देने के लगते रहे हैं आरोप
मुजफ्फरनगर। हत्याकांड में नामजद चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर जिले के पुलिस अफसरों की नीयत पर सवाल उठते रहे हैं। विक्की की मां सुप्रभा कई बार अफसरों से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग कर चुकी है, मगर जिले के अफसर कोरा आश्वासन ही देते रहे हैं। इस पर वादी पक्ष रोष जाहिर कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें