फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को करनी पड़ रही दो किमी परिक्रमा

Fri, 21 Aug 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला कस्बे के कांशीराम कालोनी में बने प्राथमिक विद्यालय को अभी तक चालू नहीं किया गया है। जिससे बच्चों को दो किमी दूर पढ़ने जाना पड़ता है।
विज्ञापन


कस्बे में सरीला ममना मार्ग में आवास विकास विभाग ने कांशीराम कालोनी का निर्माण कराया था। यहां ढाई सौ लोगों को आवास आवंटित हो चुके हैं। करीब 200 परिवार रहने भी लगे हैं।

इन परिवारों में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले करीब 80 बच्चे हैं। वैसे कालोनी में प्राथमिक स्कूल का भवन बनकर तैयार है। लेकिन विभाग ने आज तक इसे चालू नहीं कराया है। जिससे बच्चों को दो किमी दूर पढ़ने जाना पड़ता है।
विज्ञापन


जब तक यह बच्चे अपने घर नहीं पहुंच जाते, तब तक इनके अभिभावक खासे परेशान रहते हैं। कालोनी के बाशिंदों ने स्कूल को चालू करवाने के लिए अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी श्याम प्रकाश यादव का कहना है कि अब तक कांशीराम कालोनी का स्कूल उनके संज्ञान में नहीं था। फिलहाल वह इलाहाबाद में प्रशिक्षण में है। वापस आकर शीघ्र ही इस स्कूल को चालू कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें