फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर मुंतलिब को जाना होगा वापस पीलीभीत जेल       

Wed, 19 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जिला कारागार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद पकड़े जाने से पहले क्राइम ब्रांच प्रभारी और सिपाही को घायल करने वाले शातिर मुंतलिब को वापस पीलीभीत जेल जाना होगा। जेल अफसरों ने इसकी तैयारी शुुरू कर दी है। जल्दी ही कड़ी सुरक्षा के बीच शातिर को रवाना किया जाएगा।       
विज्ञापन


पुरकाजी निवासी शातिर बदमाश मुंतलिब गत 12 दिसंबर को पीलीभीत पुलिस की सुरक्षा में कचहरी तारीख पर आया था। शाम के समय वापस जाने के दौरान शातिर ने सुजडू के पास होटल पर सिपाहियों को नशीला पदार्थ खिलाकर दौराला-खतौली के बीच रोडवेज बस से उतरकर फरार हो गया था। कई जनपदों की पुलिस शातिर की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसने साथियों के साथ मिलकर तीन अप्रैल की शाम  पुरकाजी में भाकियू नेता जहीर फारूखी पर हमला बोल दिया था।

मौके पर फारूखी के सुरक्षाकर्मी द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर शातिर को पांच साथियों के साथ मौके से भागना पड़ा था। करीब एक घंटे बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी ने शातिर को नई मंडी कोतवाली के पचेंडा रोड पर घेर लिया था। आमने-सामने की करीब 40 राउंड फायरिंग मेें प्रभारी सुनील शर्मा और सिपाही अफजाल गोली लगने से घायल हो गए थे। मुंतलिब भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस घेराबंदी के बावजूद उसके साथी भागने में कामयाब हो गए थे और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच शातिर का जिला चिकित्सालय में उपचार चला और ठीक होने के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया। कारागार के अफसर शातिर को पीलीभीत भेजने की तैयारी में जुटे है। अफसरों के अनुसार आरोपी पीलीभीत पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ था, इसलिए इसे वहीं भेजा जाएगा। इसे भेजने की तैयारी की जा रही है, जल्दी ही कड़ी सुरक्षा में उसे रवाना कर दिया जाएगा।       

कारागार के बाहर शुरू कराई चेकिंग 
मुजफ्फरनगर। एसएसपी के आदेश पर जिला कारागार के बाहर चेकिंग की नई व्यवस्था शुरू  की गई है। सीओ मंडी के नेतृत्व में तीन घंटे तक मिलाई करने वालों की तलाशी ली गई। महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। प्रतिबंधित चीजों के जेल के भीतर जाने से रोकने और शातिरों की बहुत ज्यादा मिलाई करने वालों की चेकिंग के लिए मंगलवार से जेल गेट पर चेकिंग की नई व्यपस्था शुुरू की गई।

सीओ नई मंडी आईपीएस मणीलाल पाटीदार के नेतृत्व में दर्जनों पुरुष और महिला पुलिसकर्मिंयों ने तीन घंटे तक गेट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं की तलाशी के लिए अलग से टैंट लगाया गया है। शातिर की बार-बार मिलाई करने आने वालों की तमाम डिटेल रजिस्टर में अंकित की गई। पूरे दिन मिलाई करने वालें में अफरातफरी मची रही। नोडल अधिकारी सीओ ने बताया कि चेकिंग नियमित रूप से की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें