फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा 50 हजार का ईनामी, पीलीभीत पुलिस की कस्टडी से हुआ था फरार

Tue, 04 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती 50 हजार का ईनामी मुंतलिब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत पुलिस की कस्टडी से फरार हुए 50 हजार के ईनामी बदमाश मुंतलिब की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में शातिर बदमाश के साथ ही क्राइम ब्रांच प्रभारी और एक अन्य सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शातिर मुंतलिब को दबोच लिया। आरोपी की कार से भारी असलहा बरामद हुआ है। शातिर के दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए।    
विज्ञापन

  
पुरकाजी के मौहल्ला जाटान निवासी मुंतलिब पुत्र शराफत 12 दिसंबर को पीलीभीत पुलिस की कस्टडी से दौराला (मेरठ) के बीच सिपाहियों को बेहोश कर रोडवेज बस से कूदकर फरार हो गया था। आरोपी उसी दिन से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार शाम मुंतलिब ने साथियों के साथ मिलकर पुरकाजी में एडवोकेट जहीर फारुखी के घर पर हमला बोल दिया। हमले के बाद आरोपी इंडिका कार से दो साथियों के साथ शहर की ओर भाग रहा था।

हमले की खबर जिले में फ्लैश कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी सुनील शर्मा ने टीम के साथ नई मंडी कोतवाली के पचेंडा रोड पर आरोपियों की कार को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


दोनों ओर से फायरिंग होने से क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील शर्मा और सिपाही अफजाल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर पैर में गोली लगने से मुंतलिब भी घायल हो गया। सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। अफसरों ने मुंतलिब को सरकारी अस्पताल में और क्राइम ब्रांच प्रभारी एवं सिपाही को ईवान हॉस्पिटल में भर्ती कराया।       
  
कार से मिला भारी असलहा    
मुठभेड़ के बाद फरार हुए मुंतलिब के साथियों की तलाश में पुलिस घंटों तक जंगलों की खाक छानती रही, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पुलिस बदमाशों द्वारा छोड़ी गई कार की जांच-पड़ताल भी कर रही है। कार चोरी अथवा लूट की होने की आशंका जताई जा रही है। कार के भीतर से कई पिस्टल, तमंचे, कारतूस की पेटी आदि भारी असलहा बरामद हुआ है।       
मौके पर जुटे अधिकारी      
मुठभेड़ का पता चलने पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ मंडी प्रशिक्षु आईपीएस मणीलाल पाटीदार, मेरठ एसटीएफ सहित कई थानों का फोर्स मौके पर जुट गया था। कप्तान ने मौके पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें