फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में दाखिले के नाम पर ठगे 47 लाख      

Thu, 04 May 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
scam Logo - फोटो : google
विज्ञापन
पंजाब के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन लोगों पर दाखिले के नाम पर 47 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पुत्र को हिरासत में ले रखा है।       
विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना के पीतम कॉलोनी निवासी सुमन ठाकुर ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि वह अपनी पुत्री कंचन को लेकर 2016 में लुधियाना के सीएमएस कॉलेज गया था। वहां उसे मुजफ्फरनगर की इंद्रा कॉलोनी निवासी गोमती त्यागी और उसका पति मयूर त्यागी मिले। पति-पत्नी ने बताया कि वह इसी कॉलेज में अध्यापक हैं और आपकी बेटी का एडमिशन करा देंगे। इसके एवज में 47 लाख रुपये देने तय हुए। सुमन ठाकुर ने सात लाख गोमती के खाते में और 40 लाख रुपये दंपति को नगद दिए थे। 

बाद में आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर पीड़ित परिवार को कॉलेज में एडमिशन होने की जानकारी दी। बेटी कंचन कॉलेज गई तो पता चला कि सभी कुछ फर्जी था और उसका एडमिशन नहीं हो पाया। कई बार तगादा करने के बाद भी पैसे नहीं मिले। पीड़ित परिवार ने सोमवार रात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गोमती, मयूर और उसके पिता जितेंद्र त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस ने आरोपी मयूर को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें