फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे युवक का खून से लथपथ शव मिला

Thu, 08 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुधवार को गढ़ी गांव में युवक का सिर में गोली लगा खून से लथपथ शव पलंग पर मिला। पास में एक तमंचा भी बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही पुलिस का ग्रामीणों ने विरोध किया बाद में काफी समझाने के बाद वह माने। घटना में किसी तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ी गांव में महताब (25) पुत्र शौकत की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में एक कमरे में पलंब पर महताब का शव मिला।उसके सिर में गोली लगी थी और खून फैला था। 

मृतक के हाथ के पास एक तमंचा मिला। परिजनों ने पूछताछ कर जानकारी ली तो पता चला कि महताब का अपनी पत्नी से कई दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसकी पत्नी बिजनौर में अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को महताब पत्नी को लेने गया था। बुधवार सुबह को लौटा था।
विज्ञापन


इसके बाद किसी से ज्यादा बातचीत नहीं की और बुधवार को पलंग पर शव पड़ा हुआ मिला। किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उन्होंने शव का पीएम नहीं कराने की मांग की। पुलिस के समझाने पर लोग माने।

शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना था कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पत्नी से विवाद की बात प्रकाश में आई है सभी मामले की छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें