फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के इंजीनियर के परिवार से लूटपाट, हाईवे पर अंजाम दी वारदात       

Mon, 23 Oct 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने कार सवार दिल्ली जल निगम के इंजीनियर को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने इंजीनियर के परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने इंजीनियर से नगदी, पत्नी और मां से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी प्रकार से पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


दिल्ली के छाबड़ी विहार निवासी अजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश दिल्ली जलनिगम बोर्ड में इंजीनियर हैं। रविवार सुबह वह अपनी कार से पत्नी, मां और बच्चों के साथ किसी कार्य से हरिद्वार जा रहे थे। सुबह करीब 6.30 बजे इंजीनियर अजय जब नेशनल हाईवे-58 पर पचेंडा बाईपास बागोवाली के निकट कार रोकी। अजय कार से उतकर खेत में चले गए, तभी हथियारबंद चार बदमाशों ने अजय और उसके परिजनों को बंधक बना लिया।

बदमाशों ने इंजीनियर से चार हजार रुपये और मोबाइल, पत्नी और मां से सोने-चांदी के आभूषण लूटकर कार में बंद कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। लूटपाट करने के बाद बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। नईमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। बदमाशों की तलाश में घंटों तक कांबिंग की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने पीड़ित इंजीनियर की तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


घात लगाए हुए थे बदमाश 
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे थे। बदमाशों का मकसद लूटपाट करना था। इंजीनियर से नगदी और आभूषण लूट ले गए, जबकि उनकी कार को हाथ तक नहीं लगाया। नेशनल हाईवे पर सफर असुरक्षित होता जा रहा है। दुर्घटनाओं के साथ लूटपाट की वारदातें भी बढ़ रही हैं। पचेंडा बाईपास के निकट ही बदमाशों ने लूटपाट में विफल रहने पर चेन्नई के आदित्य कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पचेंडा बाईपास, बागोवाली का यह प्वाइंट मुसाफिरों के लिए खतरनाक होता जा रहा है, जबकि पुलिस की हाईवे पर गश्त भी मुकम्मल नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें