फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन घुमाने के बहाने ट्रैवल्स कंपनी ने की लाखों की ठगी

Mon, 07 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो\अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैवल्स कंपनी ने लंदन घूमाने के बहाने एक महिला को साढे़ सात लाख रुपये का चूना लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर नई मंडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। 
विज्ञापन


नई मंडी के लालबाग निवासी  रेखा ने तहरीर देकर बताया कि शिपिंग ट्रैवल्स कंपनी के राबर्ट जेम्स की ओर से एक मेल 24 मई 2015 को मिली थी। जिसमें कंपनी की ओर से सात लाख अस्सी हजार रुपयों में 45 दिन लंदन घूमने की ऑफर दी गई थी।

ऑफर में किराया, मेडिकल, खाना, होटल आदि सभी कुछ तय था। नौ जून 2016 को कंपनी के दिल्ली चाणक्यपुरी स्थित दफ्तर से जेम नाम के व्यक्ति का फोन आया, उसने एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के खाते नंबर देकर उनमें पेमेंट डालने के लिए कहा। पीड़िता ने दिए गए खातों में सात लाख पैंतालीस हजार रुपये डलवा दिए। पेमेंट डलने के बीस दिन बाद वीजा भेजे जाने का वायदा पीड़िता से किया गया था।
विज्ञापन


 समय बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं मिलने पर बाद में पता लगा की कंपनी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। आज तक कंपनी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। सभी कुछ फर्जी पाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर नई मंडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें