फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील मेें युवक के कूदने की सूचना पर दौड़ी पुलिस 

Thu, 19 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
झील में प्रेमी युुगल की तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के काली नदी के पास पर्दाफाश झील में युवक के कूदने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। गोताखोरों की सहायता से पुलिस ने घंटों युवक की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। किसी ने प्रेमी युगल के कूदने की भी अफवाह फैला दी थी। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


शामली रोड पर काली नदी के पास स्थित पर्दाफाश झील की और युवक को जाते देख किसी ट्रक चालन ने शोर मचा दिया। युवक के नहीं रुकने पर ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना कर बताया कि एक युवक झील में कूद गया हैं।

सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस गोताखोरों को लेकर झील के पास पहुंची और घंटों  युवक की तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। इसी बीच किसी ने सूचना फैला दी कि झील में प्रेमी युगल कूदा है।
विज्ञापन


फिर से पुलिस में हड़कंप मच गया। घंटों पुलिस भटकती रही, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस को बैंरग लौटना पड़ा। अभी ये भी पता नहीं चल पा रहा है कि झील में कोई गिरा भी है या नहीं। यदि गिरा है तो अभी कई दिन बाद उसका शव पानी पर ऊपर आएगा। तभी मामले की पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें