फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरौली में छह दुकानों से लाखों की चोरी

Sat, 21 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दुुकानों में चोरी के बाद निरीक्षण करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के गांव ककरौली में चोरोें ने छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। गांव में चोरी की घटना से व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष फैल गया। पुलिस ने दुकानों का मौका मुआयना कर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाया। व्यापारियों ने बाजार बंद करके विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन


मोरना मिल से बृहस्पतिवार रात ककरौली के ग्रामीण बाइकों से गांव लौट रहे थे। बाइक की लाइट पड़ने पर बाजार में ग्रामीणों को दुकानों के शटर खुले और उखड़े हुए दिखाई दिए। उन्होंने रात में ही फोन करके इसकी जानकारी दुकानदारों को दी। शुक्रवार सुबह बाजार में छह दुकानों में चोरी की घटना को सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे।

गांव निवासी शाबिर हुसैन की किराना की दुकान के शटर का ताला तोड़कर बदमाश गल्ले से पांच हजार रुपये की नगदी समेत कीमती सामान, सुनील के मेडिकल स्टोर से 17 हजार रुपये की नकदी-दवाइयां, बाबूलाल अरोरा की शूज की दुकान से पांच हजार की नगदी व जूते और चप्पल, बाबू खां की मिठाई की दुकान से हजारों रुपयों की कीमत के बर्तन, उज्ज्वल की दुकान से 10 हजार रुपये की नकदी और एक गैस सिलेंडर, विकास की जैन प्रोविजन स्टोर के गल्ले से 60 हजार रुपये की नकदी, बर्तन समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


दुकानदारों के मुताबिक बदमाश नगदी सहित लाखों रुपयों का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर सीओ अकिल अहमद, थानाध्यक्ष आनंद मिश्रा गांव में पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। गांव में चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर आक्रोश जताया। दुकानदार बाबर जैदी, शाहिद कुरैशी, दीपक जैन, जयपाल जैन, लाला पुष्पेंद्र, सोनू, नवीन, नरेंद्र शर्मा, संजय वर्मा, नीरज चौधरी, डॉ. सत्यपाल, डॉ. अकरम, इदरीश, हसीन ने चेतावनी दी है कि जब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं होगा, तब तक बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें