फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के हत्यारे सीसीटीवी कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मर्डर की क्लिप 

Thu, 24 Aug 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के घर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीकरी के पूर्व प्रधान मौहम्मद अम्मार के हत्यारे आर्यपुरी में घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व प्रधान पर स्कूटर से जाते हुए ही गोलियां दागी। हत्या की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उधर, पुलिस ने नामजद हत्यारोपियों को तलाश में कई स्थानों पर दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी के पूर्व प्रधान मौहम्मद अम्मार (55) पुत्र नुरुल्लाह की मंगलवार को आर्यपुरी में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वो लद्दावाला से स्कूटर पर सवार होकर कचहरी जा रहे थे। हमलावर बाइक पर सवार थे, जो मुंह को कपड़े से ढांपे हुए थे। पूर्व प्रधान की गांव के ही कुछ लोगों से जिला पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। जिसके कारण वो काफी समय से यहां शहर में सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला में परिजनों समेत रह रहे थे।

घटना के संबंध में देर शाम सीकरी निवासी मौहम्मद कलीम पुत्र जहीर हसन की ओर से सीकरी के दिलशाद पुत्र इशरत, मुमताज पुत्र अजमत, रुड़की रोड निवासी आबिद पुत्र नुसरत और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही पांच लोगों को हत्या की साजिश रचने में नामजद कराया। पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को सीकरी गांव में पुलिस की मौजूदगी में शव दफनाया गया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने रात में सीकरी, रुड़कली, भोपा आदि स्थानों पर नामजद हत्यारोपियों की तलाश में दबिश डाली, इस दौरान एक आरोपी पुलिस के हाथ लगा। दूसरी ओर, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्यारे कैद हो गए है, पुलिस ने इस क्लिप को कब्जे में ले लिया है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश डाली जा रही है।  

चलते हुए ही दागी अम्मार पर गोलियां 
मुजफ्फरनगर। वायरल हुई मर्डर की वीडियो क्लिप में हत्यारे बाइक पर सवार है, जो स्कूटर पर जा रहे पूर्व प्रधान के पीछे लगे है, घटनास्थल पर आते ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने चलते हुए ही पूर्व प्रधान अम्मार पर बगल और सीने में गोलियां दागी और बिना रुके ही फरार हो गए। गोलियां लगने से पूर्व प्रधान स्कूटर छोड़ कर बचाव के लिए भागते नजर आ रहे है। हमला करने वाले तीनों बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए हैं।

सीकरी के ग्रामीण सहमे गांव में पुलिस तैनात 
पूर्व प्रधान अम्मार की हत्या से सीकरी के ग्रामीण सहमे हुए है। तस्लीम मर्डर  के मुकदमे की पैरवी करने के कारण अम्मार की हत्या की गई। गांव में  चुनावी रंजिश के चलते कई मर्डर हो चुके है। पूर्व प्रधान की हत्या से गांव सीकरी में संनाटा पसरा हुआ है।परिजनों में कोहराम मचा है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

गांव में दफनाया शव 
भोपा। बुधवार को पूर्व प्रधान का शव  सीकरी गांव लाकर दफनाया गया। इस दौरान भोपा इंस्पेक्टर विजय कुमार पुलिस बल समेत मौजूद रहे। पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां, इमरान मसूद, जमील आलम,  सलमान सईद, काजी नौशाद, नसीम मियां, प्रधान जगपाल, राजपाल आदि ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें