फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शशी कुमार के खिलाफ सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा की गई अवैध वसूली की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी वरिष्ठ चिकित्सक डा. राजवीर सिंह और डा. जवाहरलाल गुप्ता को बनाया है।
वहीं, चिकित्सक द्वारा दिए इस्तीफे को शासन ने स्वीकृत नहीं किया है। बुधवार को चिकित्सक ने ओपीडी में मरीज देखे।
नगर विधायक मनीष असीजा ने आठ अगस्त को डीएम से शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी बलवीर पुत्र भागीरथ ने मुझे अवगत कराया उनके रिश्तेदार ब्रह्माशंकर का मोटर साइकिल से गिरने पर हड्डी टूट गई थी।
जिला अस्पताल में तैनात डा. शशी द्वारा 20 हजार रुपये मांगे गए। 15 हजार रुपये में इलाज किया। विधायक ने 21 अगस्त को चिकित्सक एवं स्वास्थ्य मंत्री से भी शिकायत की है। स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि पूर्व में डा. शशी कुमार के खिलाफ शिकायत लगातार आई हैं।
अन्य मरीज से भी वसूली की शिकायत की थी। शिकायत की जांच के लिए टीम बनाई है। जो आरोपी और पीड़ित पक्ष के बयान लेगी। सीएमएस डा. आरके पांडेय ने कहा कि जांच की जा रही है।उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन प्रकाश ने कहा कि जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. शशीकुमार ने नगर विधायक पर आरोप लगाए हैं वो आरोप असत्य है। चिकित्सक ने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए ऐसा कृत्य किया है।