फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरनगर में घर में घुसकर हमला 

Sun, 22 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : crime logo
विज्ञापन
नई मंडी के शेरनगर में संप्रदाय विशेष के युवकों ने दूसरे समुदाय के युवक के घर में घुसकर मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों समुदाय के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों को मौके से ही दबोच लिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शेरनगर निवासी साकिब का जानसठ रोड पर जिम है। उसके जिम में काफी युवक सुबह-शाम व्यायाम करने के लिए आते हैं। शुक्रवार शाम गांव के ही अक्षय के साथ साकिब की किसी बात को लेकर पहले कहासुनी और बाद में मारपीट हो गई। बीचबचाव होने पर दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।

आरोप है कि रात करीब बाठ बजे साकिब अपने भाई सादाब और अन्य साथियों के साथ अक्षय के घर पहुंचा और भीतर घुसकर अक्षय और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। मामले का ग्रामीणों को पता चला तो दोनों तरफ के काफी लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


दो संप्रदाय के युवकों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और साकिब पक्ष के पांच युवकों  को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अक्षय की तहरीर पर साकिब, सादाब, दानिश, रिहान और विहान के खिलाफ मुकदमा लिखकर पांचों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें