फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में प्रेमी से कराई थी पति की हत्या 

Fri, 10 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गिरफ्तार की गई पति की हत्यारोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव संधावली में हुए यासीन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार दूसरी पत्नी ने ही प्रॉपर्टी के विवाद में अपने प्रेमी से यासीन की हत्या करवाई थी। पुलिस ने महिला के भाई को भी नामजद किया है। 
विज्ञापन


सीओ हरिराम यादव ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मंसूरपुर के गांव संधावली में रहने वाले मूलरूप से गांव सूजडू निवासी यासीन पुत्र गेंदा की चार मार्च की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार के लोगों ने इस हत्याकांड को बदमाशों द्वारा डकैती डालकर हत्या का रूप देने की कोशिश की थी। पुलिस उसी दिन से इस हत्याकांड को पारिवारिक विवाद मानकर जांच पड़ताल कर रही थी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी आसमा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान वह टूट गई और घटना का खुलासा कर दिया। महिला ने बताया कि उसके पति की पहली पत्नी बानो की 18 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसके चार बच्चे थे। एक लड़की की शादी हो गई थी। तीन लड़के बाहर रहकर नौकरी करते हैं। आरोपी महिला आसमां के तीन बच्चे हैं। यासीन ने 75 गज का प्लाट खरीदा था। आसमां को शक था कि वह इस प्लाट का बैनामा पहली पत्नी के बच्चों के नाम कर देगा। गांव सूजडू में रहते समय आसमां के संबंध गांव के मछली ठेकेदार दीवान से हो गए थे।
विज्ञापन


आसमां ने अपने प्रेमी दीवान से मिलकर पति की हत्या करा दी। घटना के दिन घर में आरोपी आसमां का बागपत निवासी भाई अली जान भी मौजूद था। जो घटना की रात को ही फरार हो गया था। पुलिस ने अली जान को भी 120 बी का मुल्जिम बनाया है। पुलिस ने आरोपी आसमां और उसके फरार प्रेमी दीवान को 302 की धारा में नामजद कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया। सीओ का कहना है कि पत्नी पिछले चार-पांच साल से पति की हत्या कराने की फिराक में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें