फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बेची गई किशोरी अंबाला पहुंची, आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

Fri, 10 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
दिल्ली में बेची गई किशोरी अंबाला पहुंची, आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पंजाब के मुकेरियां शहर की रहने वाली पंद्रह साल की एक किशोरी को एक पड़ोसी महिला ने दिल्ली में बेच दिया था। लेकिन, दिल्ली से जब उसको किसी और जगह ट्रेन से ले जाया जा रहा था, तो ये किशोरी अपहर्ताओं को चकमा देकर भाग गई और दिल्ली से ही संपर्क क्रांति ट्रेन में सवार होकर यहां अंबाला पहुंच गई। यहां आरपीएफ की टीम ने बच्ची को अपनी हिरासत में लिया और पंजाब की मुकेरियां पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची को पंजाब से आए उनके परिजनों व पुलिस को सौंप दिया गया।
अंबाला आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी अजय भारद्वाज ने बताया कि इस मामले की छानबीन के बाद जो तथ्य सामने आई है, उसके मुताबिक पंजाब के मुकेरियां जिले की रहने वाली इस किशोरी को एक पड़ोसी महिला अपने साथ दिल्ली ले गई थी। वहां इस महिला ने अगवा कर लाई इस किशोरी को कुछ अन्य गलत लोगों के हाथ बेच दिया और खुद फरार हो गई।


दिल्ली स्टेशन के पास बंधक बनाकर रखा
थाना प्रभारी अजय भारद्वाज इस किशोरी को दिल्ली स्टेशन के पास ही एक जगह पर बंधक बनाकर रखा गया। बाद में गलत काम में लिप्त लोगों ने इस बच्ची को वहां से कही और शिफ्ट करने का प्रयास किया गया। लेकिन इसी दौरान किशोरी उन्हें चकमा देकर स्टेशन पर पहुंची और वहां से संपर्क क्रांति ट्रेन की एक बोगी में जाकर छिप गई। उधर, गलत कार्यों में लिप्त लोग भी किशोरी की तलाश में लग गए। वो लोग उसका पीछा कर रहे हैं, इसी डर की वजह से किशोरी ट्रेन की एक बोगी के किनारे पर दुबककर बैठी रही और अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंच गई।
विज्ञापन



थाना देखकर किशोरी ने दिखाई हिम्मत
बच्ची ट्रेन में दुबकी हुई बैठी थी। उधर, पंजाब पुलिस की ओर से भी हर थाने में इस किशोरी के लापता होने की सूचना भेजी जा चुकी थी। लिहाजा आरपीएफ जवान भी अपनी रूटीन चेकिंग गश्त पर थी। तभी बोगी में सहमी बैठी बच्ची ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी आरपीएफ पोस्ट को देखा। पोस्ट के सामने कुछ पुलिस वाले खड़े थे। उन्हें देखकर किशोरी में हिम्मत बंधी।

इस पर बच्ची चिल्लाती हुई नीचे उतरी और पुलिस वालों से खुद को बचाने की गुहार लगानी लगी। पहले तो पुलिस वाले कुछ नहीं समझ  पाए, लेकिन किशोरी ने जब आपबीती सुनाई तो पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर मुकेरियां पुलिस को इसकी सूचना दे दी। थाना प्रभारी अजय भारद्वाज के अनुसार इस मामले में मुकेरियां पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया हुआ है, लिहाजा मुकेरियां पुलिस और उसके परिजनों को बच्ची सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें