फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

290 पेटी शराब के साथ चार पकड़े, चार तस्कर फरार

Tue, 02 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पकड़े गए शराब तस्करों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तितावी पुलिस ने फर्जी नंबर के ट्रक में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 290 पेटी शराब पकड़ी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, चार आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों से शराब के अलावा फर्जी नंबर लगा ट्रक और कार बरामद किया गया है। चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। एसपी देहात ने प्रेसवार्ता कर आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।       
विज्ञापन


तितावी क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सोमवार रात पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान लालूखेड़ी चेकपोस्ट पर फर्जी नंबर प्लेट लगे एक ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर 271 पेटी हरियाणा मार्का और 19 पेटी देसी शराब बरामद की। कुल 290 पेटी शराब बरामद हुई। सोमवार को पुलिस ऑफिस पर एसपी देहात विनीत भटनागर ने प्रेस वार्ता कर आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में संजीत पुत्र ईश्वर. निवासी करेवड़ी थाना मुहाना, जिला सोनीपत, विनीत पुत्र संजीव कुमार, निवासी बाधा, नकुड़ सहारनपुर, हाल निवासी बुटराड़ा, कार्तिक पुत्र लोकेश बुढीनाकलां, तितावी, मंजीत सिंह पुत्र नैपाल सिंह तितावी है। बताया कि सोनीपत निवासी पवन, सोनू, बाबरी के कुरमाली निवासी विनय शर्मा और बाबरी के हाथी करौंदा निवासी सुधीर कश्यप मौके से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


आरोपी बहुत दिनों से हरियाणा तस्करी कर शराब को तितावी थाना क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों से पुलिस को कैंटर, कार और वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। इस दौरान सीओ फुगाना अरुण सिंह, तितावी एसओ यादराम यादव, दरोगा रणपाल सिंह सहित कई सिपाही मौजूद रहे।       

मंजीत वर्षों से कर रहा शराब तस्करी      
मुजफ्फरनगर। एसपी देहात विनीत भटनागर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मंजीत पुत्र नैपाल सिंह पकड़े गए आरोपियों का लीडर है। वह कई वर्षों से शराब की तस्करी से जुड़ा है। पहली बार पुलिस पकड़ में आया है। हरियाणा से शराब मंगवाकर उसे क्षेत्र में सप्लाई का काम मंजीत की देखरेख में होता था।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें