फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित 58 गांवों से उखाड़े गए हैंडपंप 

Sat, 24 Jun 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हैंडपंप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में घातक बीमारियां बड़े स्तर पर पांव फैला चुकी हैं, इस बात को एनजीटी भी माना है। एनजीटी ने प्रदूषित नदियों और नालों के किनारे के 58 गांवों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा है। इन गांवों में बीमारी फैलने से रोकने के लिए एनजीटी के निर्देश पर ही प्रदूषित हैंडपंपों को उखाड़ा गया था। इन गांवों में हेपेटाइटिस के मरीज अधिक संख्या में हो सकते हैं, लेकिन शिविर लगाकर ब्लड आदि की जांच नहीं कराई गई।
विज्ञापन

ब्लड बैंक की जांच में जिले में घातक बीमारियों से ग्रस्त लोगों की बड़ी संख्या का खुलासा हुआ है। जिले में बीमारियों का सबसे बड़ा कारण जल प्रदूषण है। जीवनदान देने वाली नदियां अब यहां प्रदूषित जल के कारण जीवन लेने वाली बन गई हैं। फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषित नालों ने भी निकट के गांवों के नीचे का पानी विषैला बना दिया है। इन गांवों में हेपेटाइटिस, पीलिया, कैंसर आदि रोगों से लोग मर रहे हैं। एनजीटी ने बीमारियों की भयावहता को देखते हुए प्रदेश सरकार को जिले के 58 गांवों में हैंडपंप की जांच कराने और प्रदूषित पानी देने वाले हैंडपंपों को उखाड़ने के आदेश दिए थे।
जलनिगम ने प्रदूषित हैंडपंप उखाड़ तो दिए, लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते नए हैंडपंप नहीं लगे हैं। न ही अभी तक इन गांवों में पानी की टंकी की योजना को मंजूरी मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया है, जिससे इन गांवों के समस्त लोगों के रक्त की जांच की जा सके। हेपेटाइटिस को लेकर कोई अभियान नहीं चलाया गया है। हालांकि सीएमओ बीएस मिश्रा का कहना है कि उनसे पहले यहां कैंप लगे हैं।      
विज्ञापन


कैंप लगाकर कराएंगे रक्त परीक्षण: डीएम      
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी का कहना है कि जिन गांवों को एनजीटी ने बीमारियों को लेकर क्रिटिकल की स्थिति में माना है, उनमें स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। हेपेटाइटिस आदि के लिए शिविरों में ब्लड की जांच के लिए वह सीएमओ से बात करेंगे। स्वास्थ्य महत्वपूर्ण बिंदू है, इसे गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें