फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी हफीज दबोचा, पैर में गोली लगी

Mon, 09 Oct 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बदमाश को पकड़ने के लिए तँनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुकीम काला गैंग के शरणदाता पांच हजार के इनामी बदमाश हफीज को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर फरार हो गया। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया । पुलिस ने दोनों को स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहां से घायल सिपाही को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। मौक़े से एक पिस्टल 32 बोर, तीन कारतूस और बाइक बरामद हुई है।  
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि तितावी से सटे थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी और लडवा के जंगल में कुछ बदमाश लूट की साजिश रच रहे है। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने पुलिस फोर्स को लेकर जंगल की घेराबंदी कर दी। नसीरपुर- लडवा के जंगल में पुलिस को दो संदिग्ध युवक बाइक पर दिखाई दिए। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से सिपाही अरविंद कुमार घायल हो गया।

इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली बाइक पर बैठे बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर किसान सोमपाल के ईख के खेत में गिर गया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस की एक टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वह घिरा होने के कारण खुसरोपुर मार्ग पर बाइक छोड़कर ईख के खेतों में घुसकर फरार हो गया। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने चरथावल पुलिस के अलावा तितावी थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव को लेकर जंगलों की कांबिंग की, मगर फरार बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सका।  
विज्ञापन


उधर, पूछताछ में पकडे़ गए बदमाश ने अपना नाम कुल्हेड़ी निवासी हफीज बताया। जबकि फरार हुआ उसका साथी शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शोरम का शातिर बदमाश रिहान बताया गया। पकड़े गए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सिपाही अरविंद को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। एसएसओ त्यागी ने बताया कि पकड़े गए हफीज पर  पांच हजार का इनाम घोषित था। वह गांव मुथरा में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज से सरिया और अन्य सामान की लूटपाट की घटना में वांछित चल रहा था। वह मुकीम काला गैंग को शरण देता था।       

सरकारी जीप को देखकर फरार हुआ बदमाश      
चरथावल। बाइक पर मौके से फरार हुए बदमाश को पकड़ने वालों में एसएचओ यदि सरकारी जीप में नहीं होते तो रिहान भी पुलिस पकड़ में आ सकता था। दरअसल, उसने दूर से ही पुलिस की जीप देख ली थी। इसलिए वह खुसरोपुर मार्ग पर बाइक छोड़ ़कर ईख के खेत में घुसकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और अवैध हथियार बरामद करने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामले की तफ्तीश तितावी पुलिस करेगी।       

मुकीम गैंग की पनाहगाह रहा है कुल्हेड़ी      
चरथावल। नवंबर वर्ष 2014 में कस्बे में मुकीम काला द्वारा साथियों के साथ मिलकर कस्बे में मैन बाजार में शोरूम लूटने का विरोध करने पर दो सर्राफा कारोबारी को घायल कर दिया था। उस वारदात में हफ़ीज का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आया था। साजिश रचने के आरोप में वह जेल गया था। उस पर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गौतमबुद्घनगर समेत कई जनपदों के विभिन्न थानों में  समेत विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

कुल्हेड़ी गांव मुकीम काला गैंग के सदस्यों की शरणस्थली रहा है। सहारनपुर से तनिष्क शोरूम से एक करोड़ रुपये के जेवरात लूटने के बाद कुल्हेड़ी के जंगल में माल का बटवारा हुआ था। यह बात पुलिस कांबिंग के दौरान बरामद खाली डिब्बों के बरामद होने के बाद सामने आई थी। मुठभेड़ के दौरान टीम में एसएसआई केपी सिंह,  उप निरीक्षक नरेश भाटी, योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल अरविंद, चालक दुर्गेश सिसौदिया, पलक चौधरी शामिल रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें