फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के तार गाजियाबाद और शामली से जुड़ रहे  

Mon, 30 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेल से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने यशपाल राठी की हत्या के तार गाजियाबाद और शामली से जुड़ रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रापर्टी के विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस की दबिश जारी है। आरोपियों के गिरफ्त में आते ही हत्या के राज से पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन


मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम कारोबारी यशपाल राठी की हत्या कर दी गई थी। भाड़े के शूटरों से कराई गई हत्या में चार दिन बीत जाने के बाद भी जांच में जुटी मेरठ एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमों के हाथ खाली हैं। पुलिस टीम ने मामले के खुलासे को लेकर जेल का सहारा लिया। जेल से मिले इनपुट से पुलिस हत्या के खुलासे के नजदीक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

पुलिस के अनुसार शामली निवासी होटल कारोबारी और गाजियाबाद निवासी व्यक्ति से होटल की संपत्ति को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बाकी बिंदुओं को छोड़कर पुलिस टीम ने फिलहाल इसी बिंदु पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने दोनों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दी। पुलिस ने कई युवकों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन


शोभाराम हत्याकांड : पुलिस को दिया अल्टीमेटम, थाने का घेराव होगा      
नंगला खेपड़ निवासी शोभाराम आर्य हत्याकांड में भाजपा नेता मुखिया गुर्जर ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद कहा कि अगर  दो दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने का घेराव किया जाएगा। उधर, पुलिस ने हत्या के प्रयास में दर्ज रिपोर्ट को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। अभी तक नामजद हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
      
नंगला खेपड़ में शोभाराम आर्य हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है। रविवार को भाजपा नेता मुखिया गुर्जर गांव पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। मुखिया गुर्जर ने कहा कि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई है।

चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो थाने का घेराव किया जाएगा। उधर, पुलिस ने 26 जनवरी को हत्या के प्रयास में दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में परिवर्तित कर दिया है। पुलिस ने नामजद हत्यारोंपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें