फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बाइकर्स ने पेेट्रोल पंप पर की फायरिंग

Mon, 04 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम लोगो। - फोटो : क्राइम लोगो।
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ और एसपी देहात ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
  बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर शिवशक्ति पेट्रोल पंप पर रविवार सुबह पौने छह बजे सेल्समैन प्रवीण सफाई कर रहा था। दूसरा सेल्समैन जयभगवान वहीं खड़ा हुआ था। इस बीच सफेद रंग की बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बदमाशों के बीच में करीब दस वर्ष का बालक भी बैठा था। पेट्रोल पंप परिसर में घुसे और फायरिंग करते हुए बड़ौत की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

    सूचना पर पंप स्वामी अशोक कुमार और पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ एसपी शर्मा ने सेल्समैन और अशोक से पूछताछ की। बताया गया कि इसी बाइक पर दो बदमाश पांच महीने पहले भी पेट्रोल डलवाकर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष अरुण त्यागी ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। शाम को एसपी देहात भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें