जानसठ के गांव पिमौड़ा के जंगल में एक किसान की बदमाशों ने ईंटों से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। बदमाशों ने किसान की गर्दन पर धारदार हथियार से भी वार किया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव पिमौड़ा निवासी सईद (60) पुत्र नियामत प्रतिदिन अपनी ट्यूबवेल पर जाता था। पुलिस के मुताबिक रविवार को सईद पूर्वाह्न 11 बजे घर से ट्यूबवेल पर जाने के लिए कहकर गया था। बताया जा रहा है कि ट्यूबवेल पर ही शहीद के सिर पर ईंटों से वार कर मार दिया गया। बाद में धारदार हथियार का प्रयोग भी किया। बदमाश किसान के शव को ट्यूबवेल के पास ईंख के खेत में डालकर फरार हो गए।
किसान जब रविवार देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसको तलाश करते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे। परिजनों को ट्यूबवेल पर शहीद नहीं मिला तो खेतों में उसकी खोजबीन की गई। परिजनों को तलाश करने पर ईंख के खेत में सईद का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सीओ एसकेएस प्रताप एवं इंस्पेक्टर पीपी सिंह पुलिस बल के साथ खेत पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि हत्या की वजह क्या रही होगी।