फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैैप प्रकरण : युवती के परिजनों के नाम मिली खेती की जमीन 

Tue, 09 May 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ बैठी हनी ट्रैप की आरोपी युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हनीट्रैप मामले में युवती की संपत्ति की खोजबीन में जुटी दिल्ली पुलिस को उसके परिजनों के नाम बसेड़ा में करीब साढ़े दस बीघा खेती की जमीन और एक प्लॉट होने की जानकारी मिली है। खुफिया तरीके से युवती और उसके साथियों की प्रॉपर्टी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गुजरात के भाजपा सांसद डॉ केसी पटेल से रंगदारी मांगने की आरोपी युवती की संपत्ति के बारे में दिल्ली पुलिस गोपनीय तरीके से जांच-पड़ताल कर रही है। युवती के फोन में मिले नंबरों के आधार पर साथियों की पहचान के बाद उनकी संपत्तियां भी खंगाली जा रही हैं।

फिलहाल पुलिस को पुरकाजी के बसेड़ा में युवती के परिजनों के नाम पर साढ़े दस बीघा जमीन होने की जानकारी मिली है। एक प्लाट भी गांव में बताया जा रहा है। संपत्ति पैतृक है या हाल फिलहाल में खरीदी गई, इसकी जांच की जा रही है। युवती के परिजनों ने वर्षों पूर्व बसेड़ा में सिपाही से हुए विवाद के चलते परिजनों ने वहां से मकान बेचकर शहर कोतवाली क्षेत्र में मकान बना लिया था। 
विज्ञापन


गत बृहस्पतिवार को एसीपी सुबोध गोस्वामी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस ने युवती के आवास और साथियों के ठिकानों पर दबिश दी थी। पुलिस युवती द्वारा अवैध रूप से कमाए गए पैसे ओर संपत्ति की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती की सीडीआर में आए जनपद के किसान नेता के मोबाइल नंबर को भी पुलिस खंगाल रही है।

नेता को जल्दी ही बयान देने के लिए नार्थ एवन्यू थाने बुलाया जा सकता है। उधर, युवती से मेलजोल रखने वाले शहर के अधिकतर लोगों ने मामलेे में चुप्पी साध ली है। जिन लोगों ने प्रधानी के चुनाव में उसके पक्ष में गांव जाकर वोट मांगे थे, वह अब युवती को पहचानने से ही इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें