फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाश दबोचे  

Thu, 08 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में पशु, ट्रांसफार्मर व तार चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन देसी तमंचे, कारतूस, छुरी व कैंटर बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए सभी बदमाशों का अपराधिक इतिहास है। घटना के समय बदमाश किसी गांव में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। 
विज्ञापन


   इंसपेक्टर डीके त्यागी को मोबाइल फोन पर बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर पीर के पीछे बदमाशों के गिरोह होने की सूचना मिली। मंगलवार को देर रात मिली सूचना पर इंसपेक्टर डीके त्यागी, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ, कपिल देव, सुरेश कुमार, विनोद कुमार तथा पुलिस बल का साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पीर के पीछे घने जंगल में एक खेत को घेर लिया। अचानक पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया।

जवाबी फायर के बाद पुलिस ने बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। मौके पर ही तलाशी के दौरान पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से तीन देसी तमंचे 315 बोर, आधा दर्जन कारतूस, छुरी व खेत के बाहर खड़ा कैंटर बरामद किया। कैंटर सहित पुलिस बदमाशों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पकडे़ गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी सुधीर तोमर ने प्रेस वार्ता में बताया कि बदमाश माजिद पुत्र तैमूर, काला उर्फ खुशी मोहम्मद पुत्र महफूज, वसीम पुत्र इकबाल, पप्पू पुत्र मोमीन तथा नईम पुत्र फारूख जौला गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


उनकी कोतवाली में माजिद व काला दोनों के खिलाफ उनकी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में 7-7 मुकदमे, वसीम के खिलाफ 5, पप्पू के खिलाफ 2 तथा नईम के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत है। इंसपेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश कैंटर से पशु, ट्रांसफार्मर व तार चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। यह गिरोह सभी वारदातों में आने-जाने तथा चोरी व लूट का सामान लाने में कैंटर का प्रयोग करते हैं।

उन्होंने बताया कि इन्होंने क्षेत्र में हुई पशु, ट्रांसफार्मर व तार चोरी की कई घटनाओं को स्वीकार किया है। मुठभेड़ के समय बदमाश क्षेत्र के किसी गांव में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इन बदमाशों के पकडे़ जाने से चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों का चालान कर दिया। इंसपेक्टर ने बताया कि पकडे़ गए सभी बदमाशों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें