फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी से लूटपाट

Sun, 14 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
खतौली। कपड़ा कारोबारी से चार युवकों ने लूटपाट की। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर कारोबारी को घायल कर दिया। मोहल्ला देवीदास निवासी आसिफ पुत्र मुन्ना कपड़ा बेचने  का कारोबार करता है। आसिफ इटावा में कपड़ा बेचने के लिए  गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को आसिफ कपड़ा बेचकर वहां से वापस आ रहा था। रास्ते में मीरापुर के रहने वाले जीशान, फुरकान, फरमान व उनके एक अन्य साथी  ने कारोबारी से तमंचों के बल पर दस हजार रुपये की नगदी लूट ली।

विरोध करने पर आरोपी युवकों ने कारोबारी को तमंचा की बट मारकर सिर फोड़ दिया।  आरोप है कि आरोपी युवकों  ने कारोबारी के पेट में चाकू घोंपने का प्रयास भी किया। घायल पीड़ित कारोबारी लूट की शिकायत करने कोतवाली में पहुंचा। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू    कर दी है।
विज्ञापन


दो पक्षों में फायरिंग, अफरातफरी मची
मंसूरपुर। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पहुंच बमुश्किल स्थिति को संभाला।

मंसूरपुर के गांव नावला में शुक्रवार की रात को गौरव शर्मा, राजीव शर्मा, विशाल शर्मा, राहुल व दूसरे पक्ष से प्रमोद, विनोद, धूमसिंह के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग से अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलने  पर गांव में पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने इन सभी लोगों को हिरासत में ले लिया  है। शनिवार को पुलिस ने इनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा        दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें