फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा में किशोरी के अपहरण का प्रयास, भीड़ ने एक आरोपी दबोचा       

Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भोपा में पकड़ी गई आरोपियों की कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया है। दूसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण कस्बे में तनाव बना हुआ है। विशेष सुमदाय के सैकड़ों लोग की सीएचसी पर भीड़ मौजूद रही। 
विज्ञापन


रविवार को कस्बे की बर्तन वाली गली से एक युवक कार लेकर गुजर रहा था। होली चौक के पास जाकर उसने कार रोक को रोक लिया और एक अन्य साथी को भी कार के पास बुला लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों युवक ने कार के पास से गुजर रही कस्बे निवासी किशोरी को दबोच लिया और कार में डालकर भागने का प्रयास करने लगा।

लोगों की भीड़ कार के पीछे दौड़ पड़ी। कार चालक ने ब्रजपाल के मकान में टक्कर मार दी, जिससे सीमेंट का पोल टूट कर गिर गया और पास से गुजर रहा एक बच्चा बाल-बाल बचा। इसी बीच कार का पीछा कर रही भीड़ ने कार सवार युवक को दबोच लिया, जबकि एक साथी भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन


किशोरी को मुक्त कराने के साथ भीड़ ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ा कर भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

घटना के बाद विशेष समुदाय के सैकड़ों लोग भोपा सीएचसी पर पहुंच गए। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण भोपा पुलिस सहित ककरौली पुलिस को भी मौके पर भेजा गया। पुलिस ने लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया।

किशोरी के पिता कैलाश ने पास के ही गांव किशनपुर निवासी कार चालक वासिफ और एक अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा भोपा थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। 

सिपाहियों के साथ हाथापाई कर आरोपी फरार 
भोपा। मारपीट की सूचना पर पहुंची ड़ायल 100 पुलिस से साथ आरोपी ने हाथापाई की है। पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पीआरवी की तीनों गाड़ी मौके पर पहुंची। 

रविवार को गादला निवासी योगेंद्र ने पीआरवी की गाड़ी 2232 को सूचना दी गई की गांव का ही धारा नामक व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे 2232 पर तैनात सिपाही सतेंद्र व चालक मटरू ने पीड़ित से मामले की जानकारी की और धारा के पास भी पहुंचे, तो धारा ने दोनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

धारा को गाड़ी में बैठाया गया तो वह पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। सूचना पर भोपा पुलिस व 100 डायल की दोनों गाड़ी मोके पर पहुंच गयी और आरोपी की तलाश की, मगर वह नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें