फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान सिपाही से भिड़ा युवक, हंगामा

Wed, 06 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कचहरी के गेट पर चेकिंग के दौरान युवक और सिपाही की आपस में भिड़ंत हो गई। पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई और बाद में उसे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाने का सिपाही मंगलवार सुबह कचहरी गेट पर चेकिंग कर रहा था, तभी वहां से बिहारी गांव निवासी अबरार जा रहा था। सिपाही  ने उसे चेकिंग के लिए रोका तो उसने तलाशी से मना कर दिया और पुलिस का विरोध करने लगा, दोनों में कहासुनी हो गई। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने जीडी में आरोपी के खिलाफ तस्करा डालकर उसे जाने दिया। 

पूरे दिन शहर में अफवाह उड़ती रही कि कुछ युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट कर उसकी राइफल छीनने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें