फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में युवती ने सड़क पर किया हंगामा      

Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नशे में धुत - फोटो : demo pics
विज्ञापन
नशे में टल्ली एक युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची डायल-100 की गाड़ी ने युवती को हिरासत में लेना चाहा तो उसने पुलिस कर्मियों को भी जमकर गालियां सुनाई। घंटे भर बाद पुलिस युवती को पकड़कर अपने साथ ले गई।             
विज्ञापन


सिविल लाइन के टाउन हॉल के सामने देर रात नशे में युवती पहुंची। युवती ने वहां से गुजरने वाले लोगों से बदतमीजी करनी शुुरू कर दी। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 की गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवती को ऐसा करने से मना किया तो युवती ने उन्हें भी गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। घंटाभर मौके पर युवती हंगामा काटती रही। बाद में पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। 

आत्महत्या करने नगर में कूदी युवती
खतौली गंगनहर पुल के पास बुधवार को एक युवती काफी देर से फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फोन पर बातचीत करने के बाद युवती पुल पर चढ़ी और गंगनहर में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे गांव भैंसी निवासी आशू, मोहल्ला सराफान निवासी गुलफाम व अन्य युवकों ने तुरंत गंगनहर में कूदकर युवती को डूबने से बचा लिया। सूचना मिलने पर मौके पर इंस्पेक्टर केपी सिंह पहुंचे। इंस्पेक्टर ने युवती से पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह जानसठ के गांव अहरोड़ा की रहने वाली संगीत है। पुलिस ने उसके परिजनों को खबर कर मौके पर बुलवाया। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें