फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर रेप की कोशिश का आरोप

Sat, 27 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली में शहर के नामचीन डॉक्टर पर उन्हीं की अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने बलात्कार की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला कई दिन से नई मंडी पुलिस के चक्कर काट रही थी। थक-हारकर महिला एसपी सिटी के दफ्तर पहुंची। एसपी सिटी ने थानेदार को बुलाकर फटकार लगाई और डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

नईमंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह भोपा रोड पर ईवान हॉस्पिटल में नौकरी करती थी। उसे जनरल ड्यूटी पर रखा गया था। शुक्रवार को महिला ने पुलिस कार्यालय पर एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा के दफ्तर पहुंचकर महिला ने प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन


बताया कि 14 फरवरी को वह हॉस्पिटल में ड्यूटी पर थी। हॉस्पिटल की मैनेजर ममता ने कहा कि डॉ. आरबी सिंह ने चैंबर में बुलाया है।

वह चैंबर में गई तो डॉक्टर ने बुरी नीयत से पकड़ लिया  और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर स्टाफ के अन्य लोग पहुंच गए।  23 फरवरी को उसने नईमंडी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया।

मामला पता चलने पर एसपी सिटी ने नईमंडी इंस्पेक्टर राजीव कुमार गुप्ता को दफ्तर में तलब किया। पीड़िता के बयान दर्ज कराकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर डॉ. आरबी सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने और ममता के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


महिला के आरोप निराधार हंै। लापरवाही के चलते महिला कर्मचारी को 12 फरवरी को नौकरी से निकाल दिया गया था। महिला ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई । हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा सकती है। - डॉ. आरबी सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें