फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के अंबा विहार में बेटी के प्रेमी ने की थी महिला की हत्या

Wed, 17 Apr 2019 11:55 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिला की हत्या का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबा विहार निवासी महिला की हत्या उसकी बेटी के प्रेमी ने ही गला दबाकर की थी। हत्या के बाद आरोपी प्रेमिका के हाथ-पैर बांधकर किसी से इस संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तकिया के साथ ही घर से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में बुधवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल अंतिल और सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि दस अप्रैल की देर रात करीब 11 बजे अंबा विहार निवासी एक महिला की उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश 11 अप्रैल की अलसुबह करीब 4.30 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बरामद की थी। घर में मौजूद मृत महिला की नाबालिग बेटी बराबर के कमरे में बंद मिली थी।

एसपी सिटी के मुताबिक इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व एसआई विनय शर्मा ने टीम के साथ मामले की जांच करते हुए महिला  के घर के पास रहने वाले अमन पुत्र अफजाल को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किया गया तकिया और घर से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृत महिला की नाबालिग बेटी से करीब छह माह से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


दस अप्रैल को वह प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। महिला ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पुलिस के मुताबिक भेद खुलने के डर से अमन ने महिला को धक्का देकर बेड पर गिराने के बाद पहले दुपट्टे से गला दबाकर और फिर मुंह पर तकिया रखकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी प्रेमिका के हाथ-पैर बांधकर उसे दूसरे कमरे में बंद कर किसी से इस संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था।

घटना को उलझाने के लिए आरोपी घर से सोने-चांदी के जेवरात भी लूट ले गया था। एसपी सिटी ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने 15 हजार रुपये इनाम की भी घोषणा की है। टीम में एसएसआई अक्षय शर्मा, एसआई सुनील शर्मा, कांस्टेबल अमित तेवतिया और मनेंद्र शामिल रहे।

हत्यारोपी ने प्रेमिका पर मढ़ा हत्या का दोष
मुजफ्फरनगर। अंबा विहार निवासी महिला की हत्या में धरे गए हत्यारोपी अमन ने पूछताछ में हत्या का आरोप अपनी प्रेमिका पर  ही लगा दिया। आरोपी ने कहा कि प्रेमिका ने ही अपनी मां की हत्या की थी और हत्या के बाद उसी ने घर में रखे जेवरात उसे देकर भाग जाने के लिए कहा था। हालांकि पुलिस ने उसके इस दावे को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें