फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े शिक्षक के घर में घुसे बदमाश, पत्नी को घायल किया

Sat, 24 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शिक्षक के घर घटना की जानकारी लेने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के रामपुरी में नकाबपोश बदमाश ने शिक्षक के घर में घुस कर लूटपाट का विरोध किया। शिक्षक की पत्नी ने उसका डटकर मुकाबला किया। अपने को घिरा पाकर बदमाश ने फायर भी किया तथा तमंचे की बट्ट से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। सुबह सवेरे हुई इस वारदात से मोहल्ले में दहशत फैल गई।  
विज्ञापन

    
रामपुरी निवासी रविंद्र सिंह बसेडा के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में शिक्षक है। शुक्रवार सुबह वह कॉलेज चले गए। बच्चे भी स्कूल चले गए थे। करीब सात बजे एक नकाबपोश बदमाश लूटपाट की नीयत से मकान में घुस आया। घर में अकेली शिक्षक की पत्नी पुष्पा ने बदमाश का विरोध किया तो उसने फायर कर दिया, जिससे गृहणी बच गई। गृहणी ने साहस का परिचय देते हुए बदमाश को दबोच लिया। जिस पर बदमाश ने गृहणी के सिर पर तमंचे की बट्ट से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

इसी बीच बदमाश भाग खड़ा हुआ। शोर और गोली की आवाज सुन कर मोहल्ले वाले मकान की ओर दौड़े। भागते बदमाश का पीछा किया तो बदमाश ने तमंचा दिखा कर गोली मारने की धमकी देकर उन्हें पीछे कर दिया। इसी बीच मौका पाकर बदमाश फरार हो गया। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाश को तलाश किया, मगर उसका सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने घायल पुष्पा को अस्पताल में भर्ती कराया। लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें