फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शहर की पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट पकड़ा

Wed, 07 Mar 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने नईमंडी क्षेत्र के पॉश इलाके गांधी कॉलोनी में कोचिंग सेंटर की आड़ में हो रही वेश्यावृत्ति का पर्दाफाश किया है। सीओ सिटी ने नईमंडी पुलिस के साथ गली नंबर 16 में एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। मौके से युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि कोचिंग सेंटर संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सीओ सिटी की ओर से चारों के खिलाफ नईमंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी कॉलोनी की गली नंबर 16 के एक मकान में काफी समय से वेश्यावृत्ति हो रही है, जबकि मकान के बाहर गोयल कोचिंग सेंटर का बोर्ड लगा रखा है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम एक युवती दो ग्राहकों के साथ यहां पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद ही सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने नईमंडी कोतवाली पुलिस के साथ गोयल कोचिंग सेंटर वाले मकान पर छापा मारा, जहां पर दो युवक और एक युवती को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया।

जबकि कोचिंग सेंटर संचालक मकान मालिक फरार हो गया। नईमंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपने नाम सुदेशपाल निवासी गांव बहादरपुर सिखेड़ा और गोपाल निवासी कंबलवाला बाग नईमंडी बताए हैं, जबकि फरार हुआ कोचिंग सेंटर संचालक मकान मालिक अशोक कुमार गोयल है। सीओ सिटी की ओर से उक्त चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार अशोक कुमार गोयल की तलाश की जा रही है।


काफी समय से हो रही थी वेश्यावृत्ति

मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस ने बताया कि काफी समय से यहां वेश्यावृत्ति हो रही थी। कोचिंग    सेंटर नहीं चलने पर अशोक     कुमार गोयल ने इसे वेश्यावृत्ति     का अड्डा बना दिया। पकड़ी गई युवती के साथ मिलकर उसने    सेक्स रैकेट बना लिया। ग्राहकों से सेटिंग होने पर युवती और युवक   यहां आते थे, कोचिंग सेंटर संचालक प्रति ग्राहक से 200 रुपये लेता था, जबकि 1000 रुपये प्रति ग्राहक युवती को मिलते थे।
विज्ञापन

 
Next
AU ऐप में पढ़ें