फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की दीवार तोड़कर चोरी की कोशिश

Sat, 23 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रात के समय कूकड़ा मंडी में इलाहाबाद बैंक की दीवार में सेंध लगा कर  चोरी की कोशिश की गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


कूकड़ा मंडी में इलाहाबाद बैंक की ब्रांच है। यहां पर रात के समय बदमाशों ने बैंक की दीवार में कुंबल कर दिया। शुक्रवार को आसपास के लोगों में दीवार टूटी देखकर शाखा प्रबंधक को फोन करके जानकारी दी।

साथ ही पुलिस बुलाई। बैंक में चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस पहुंची। इस दौरान बैंक कर्मचारियों के पहुंचने पर छानबीन शुरू की गई। मौके से बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाल राजीव कुमार गुप्ता ने डॉग स्क्वायड की टीम बुलवाई। बैंक परिसर में पड़ताल की। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। माना गया कि किसी के आ जाने के कारण शायद बदमाश भाग निकले।

या फिर कोई दूसरा कारण भी हो सकता है। जबकि वह दीवार को तोड़ चुके थे और उससे आसानी से अंदर जा सकते थे। सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिया गया व्यक्ति बैंक में कर्मचारी है। स्क्वायड के डॉग की हरकत पर शक के आधार पर उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


उधर, इस मामले के बारे में कोतवाल राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक में चोरी की कोशिश की गई है। कोई सामान चोरी होने की जानकारी नहीं दी गई है। जांच पड़ताल जारी है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें