फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 28 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जट मुझेड़ा में हत्या के बाद जिला अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की  नई मंडी कोतवाली के जट मुझेड़ा गांव में देर रात पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता भारी  फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घरों से फरार हो गए।
विज्ञापन


जटमुझेड़ा गांव में सतीश (30) पुत्र रणधीर प्रजापति का गांव के ही कुछ युवकों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन जिम्मेदार लोगों ने समझाबुझाकर फैसला करा दिया था। शनिवार देर रात दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। दूसरे पक्ष के युवकों ने सतीश को गोली मार दी। सतीश मौके पर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 

सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता आसपास के थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में सतीश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से आरोपियों के नाम पते मालूम किए। 
विज्ञापन


पुलिस ने रात में आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी हत्यारोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता का  कहना है कि मृतक सतीश का गांव के ही कुछ युवकों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद  चल रहा था। उसी के चलते हत्या की गई है। मृतक भोपा रोड पर एक प्राइवेट फैक्ट्री का कर्मचारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें