फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी का प्रवक्ता नौटियाल गिरफ्तार, 12 हजार का था इनाम

Tue, 17 Oct 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नोटियाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने सहारनपुर दंगे के दौरान रामनगर पुलिस चौकी में आगजनी के मामले में वांछित आरोपी एवं 12 हजार के इनामी मंजीत सिंह नौटियाल को कल्याणपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है।  इंस्पेक्टर रतनपुरी गिरीशचंद्र त्यागी ने बताया कि सहारनपुर जिले के थाना बेहट के मोहल्ला खालसा निवासी   आरोपी मंजीत सिंह नौटियाल पुत्र सुरेंद्र कुमार भीम आर्मी का प्रवक्ता है। मंजीत के विरुद्ध सहारनपुर की रामनगर पुलिस चौकी में आगजनी, बवाल सहित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


इन मामलों में वांछित चल रहे मंजीत पर 12 हजार का इनाम घोषित किया गया था। रविवार देर रात पुलिस टीम ने गांव कल्याणपुर के पास से  आरोपी मंजीत सिंह नौटियाल को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

इसी दौरान सहारनपुर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बी वारंट दाखिल कर आरोपी मंजीत सिंह को कस्टडी रिमांड पर देने की मांग की। अदालत ने उनका प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए आरोपी मंजीत का 24 घंटे का कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया। सहारनपुर पुलिस मंजीत को रिमांड पर लेकर रवाना हो गई। आरोपी को रिमांड अवधि पूरी होने पर मंगलवार को पुन: कोर्ट में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें