फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका की हत्या में उम्रकैद

Sat, 01 Oct 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बालिका का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में कोर्ट ने एक हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्यारा सात साल से जेल में है।      
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार नई मंडी कोतवाली पर गांव चांदपुर निवासी आनंद पुत्र सुखदेव ने 8 जनवरी 2009 को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसी मां घसीटी और 11 वर्षीय बहन जोनी दोपहर तीन बजे जंगल में घास लेने गई थीं।

मां ने बताया कि मोनू उर्फ भारतवीर पुत्र राजेंद्र, पिंकू निवासी चांदपुर जोनी का अपहरण कर ले गए हैं। परिजनों ने जोनी की तलाश की तो गन्ने के खेत में जोनी की लाश मिली।
विज्ञापन


न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त मोनू उर्फ भारतवीर को अपहरण व हत्या का दोषी करार देते हुए धारा 302 के तहत आजीवन  कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 364 के तहत आजीवन कारावास, 10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 3(2 बी ) एससी/एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास,  10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 307 के तहत 10 वर्ष का कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन

सह अभियुक्त पिंकू की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें