फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के हारे प्रत्याशियों के परिवार भिडे़

Thu, 05 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बीडीसी सदस्य पद के चुनाव में हारे दो प्रत्याशियों के परिवार वालों में मारपीट हो गई। महिलाओं के बीच भी जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गीतापुरी भूड़ निवासी नरेंद्र और मोहनलाल बीडीसी सदस्य पद के लिए चुनाव लड़े थे। चुनाव में दोनों ही हार गए। बुधवार को दोनों के बीच में हारने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच हाथापाई हुई।

मारपीट और हंगामा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। मोहल्ले के लोग थाने में बुधवार की शाम तक दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने के प्रयास में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें