शहर की कालोनी में सोमवार देर रात युवक की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच घटना के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। एक आरोपी को पकड़ लिया है, बाकी की तलाश में दबिश जारी है।हत्या के कारणों का पुलिस जल्दी ही खुलासा कर सकती है। शहर कोतवाली की कालोनी में सोमवार देर रात अरशद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
एसएसपी बबलू कुमार ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। टीम खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। टीम के अनुसार हत्या करने वाले दो आरोपियों में से एक को पकड़ लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश में दबिशें दी जा रही है। पकड़े गए युवक ने घटना का खुलासा कर किया है। दूसरा आरोपी पकड़े गए युवक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम रिश्तेदार की तलाश में जुटी है। क्राइम ब्रांच की टीम रिश्तेदार की तलाश में जुटी है।
आरोपी ने खोली शहर कोतवाली पुलिस की पोल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस जिस डकैती की घटना को झुठला रही थी। अरशद की हत्या के आरोप में पकड़े गए युवक ने डकैती को सच ही नही बताया बल्कि उस रात की कई ऐसी घटनाओं के बारे में जिन्हें पुलिस न होना बता रही थी। पकड़ेेेे गए बदमाशों ने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार रात हनीफ अंसारी के यहां डकैती डाली थी, जिसे पुलिस ने झुठला कर चोरी में दर्ज किया था। दो अन्य वसीम और शुबराती के घरों में चोरी का प्रयास किया था।
आरोपी ने क्राइम ब्रांच को बताया कि इनके अलावा उन्होने उस रात दीपक के यहां आठ हजार की नगदी की चोरी की थी, एक अन्य महिला के रेशमा के घर में तमंचों के बल पर लूट की थी। आरोपी ने जिन घटनाओं को स्वीकार किया है, पुलिस उन्हें घटना वाली रात से ही झुठलाती आ रही है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की कलई खोल दी है।