फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 05 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शहर के केसी चौक के पास एक नाले से शव बरामद किया गया है। मृतक अशोक कुमार किश्तवाड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार कुछ लोगों ने शव नाले में देर रात देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे नाले से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि या तो उसे किसी ने मार कर फेंक दिया या फिर किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से इसे लेकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें