फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के इरादे से जा रहे बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Tue, 08 Jan 2019 12:02 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेल में बंद कुख्यात ब्रह्मसिंह कुरथल के इशारे पर गांव कुरथल की महिला प्रधान के देवर ब्रजपाल की हत्या करने जा रहे बाइक सवार बदमाश को शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में धर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। मौके से संदिग्ध बाइक, मस्कट व तमंचा बरामद किया गया है। बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस सोमवार शाम बुढ़ाना मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें शुभनिस नामक सिपाही पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश पीनना-वहलना बाईपास की तरफ भागने लगे, जिनकी घेराबंदी करते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होकर बाइक समेत वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा भाग निकला।

मौके से एक संदिग्ध बाइक के साथ ही एक मस्कट व एक तमंचा बरामद किया गया है। घायल बदमाश व सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने घटना की जानकारी ली। एसएसआई समयपाल अत्री ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कांधला के गांव हुरमजपुर निवासी रॉबिन उर्फ भूरा पुत्र पालेराम उर्फ राजपाल है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूटपाट व हत्या के प्रयास संबंधी कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, फरार बदमाश सुमित बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में देर रात तक कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन


हत्या की ली थी सुपारी
मुजफ्फरनगर। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि शाहपुर के गांव कुरथल निवासी एक लाख के इनामी रहे कुख्यात बदमाश ब्रह्मसिंह ने कई साल पूर्व गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की हत्या करा दी थी। वीरेंद्र की पत्नी मंजू वर्तमान में गांव की प्रधान है, जिसका देवर ब्रजपाल उसके सारे काम देखता है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मसिंह कुरथल ने जेल से ही किसी रामबीर नामक बदमाश को ब्रजपाल की हत्या की सुपारी दी थी, जिसके इशारे पर सोमवार रात बाइक सवार भूरा उर्फ रॉबिन अपने साथी सुमित के साथ ब्रजपाल की हत्या के इरादे से गांव कुरथल जा रहे थे।

इससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए भूरा उर्फ रॉबिन से कुख्यात ब्रह्मसिंह कुरथल से हत्या की सुपारी लेने वाले रामबीर नामक बदमाश के बारे में जानकारी ली जा रही है। रामबीर को चिह्नित करने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें